फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A. Break Guribajar safe rogue fled while firing

गौरीबाजार में तिजोरी तोड़ रहेे बदमाश फायरिंग करते हुए भागे

Sat, 10 Dec 2016 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 10 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
A. Break Guribajar safe rogue fled while firing
chori - फोटो : amar ujala
गौरीबाजार। निरंकारी ज्वैलर्स में तिजोरी तोड़ रहे बदमाश विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर भाग निकले। दुकान से करीब 60 हजार रुपयेे का सामान उठा ले गए। हड़बड़ी में भागे बदमाश मौके पर गैस कटर और दो छोटा सिलिंडर भी छोड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दुकान के भीतर से दो जोड़ी जूते, पैंट, शर्ट, जैैकेट, दो मोबाइल फोन, चार सिम, बाइक के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है।
पथरहट गांव के रामजी वर्मा की शिवनगर मोहल्ले में आभूषण और बर्तन की दुकान है। शुक्रवार की शाम को वह दुकान बंदकर गांव चले गए। रात के करीब दो बजे बदमाशों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंध काटकर अंदर प्रवेश किया। वे गैस कटर से तिजोरी काटने लगे। कामयाबी नहीं मिलने पर उसे तोड़ रहे थेे।
विज्ञापन


इसी दौरान शादी समारोह से लौट रहे कुछ लोगों ने दुकान के अंदर से आ रही खटपट की आवाज की जानकारी मोहल्ले वालों को दी। जिससे लोग एकत्र हो गए। ललकारने पर चोर हड़बड़ी में सेंध के रास्ते से भागने लगे। लोगों ने दौड़ाया तो बदमाश फायरिंग करने लगे। इससे लोग सहम गए। दूसरी तरफ से भी कुछ लोगों ने   घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी चोर भाग निकले। बदमाश 15 हजार नकदी, 100 ग्राम चांदी और कुछ सोने के जेवर उठा ले गए। दुकानदार ने बताया कि बदमाश 60 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed