{"_id":"5a96ebcc4f1c1bfe7e8b8283","slug":"a-boy-died-by-coffie-machine-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक में कॉफी मशीन फटी, बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलक में कॉफी मशीन फटी, बालक की मौत
deoria
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी।
खामपार थाना नारायनपुर तिवारी गांव में बुधवार की रात एक तिलक समारोह में बुधवार की रात नौ बजे कॉफी मशीन फटने से एक बालक की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉफी मशीन फटने से तिलक समारोह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।
नारायनपुर तिवारी गांव में सुरेश तिवारी के यहां तिलक समारोह था। गांव के लोगों की भीड़ जुटी थी। कॉफी मशीन के पास गांव के गौतम का 12 वर्षीय पुत्र अरविंद खड़ा था। इस दौरान कॉफी मशीन फट गई। अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के ही रवि शंकर, कैलाश, अतुल, छोटे लाल, कृष्णा समेत आठ लोग घायल हो गए। अरविंद की मौत की खबर से तिलक समारोह में खुशियों का माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।