{"_id":"5cbf47bdbdec22142773d1ed","slug":"91556039613-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में लगाई छलांग, लापता 20-05-16","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नदी में लगाई छलांग, लापता 20-05-16
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में डूबे अधेड़ ने सरयू में कूदकर दी जान
उग्रसेन सेतु पर से लगाई छलांग, बड़हलगंज पुलिस ने देर शाम निकाला शव
पुल पर मौजूद कपड़ों व मोबाइल से हुई पहचान, रामनाथ देवरिया का था निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। कर्ज देने वालों से परेशान अधेड़ ने मंगलवार को उग्रसेन पुल से सरयू में छलांग लगा दी। घटनास्थल बरहज की सीमा पर बड़हलगंज थाना अंतर्गत है। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
देवरिया के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी पारसनाथ शर्मा (52) नाई का काम करता है। बताते हैं कि उसने घर बनवाने के लिए कुछ लोगों से पांच लाख रुपये तक कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने की कोई व्यवस्था नहीं होने से वह परेशान था। बार-बार कर्जदाता उससे रकम मांग रहे थे। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे वह उग्रसेन सेतु पर पहुंचा। पुल के मध्य में जाकर अपने कपड़े उतारे और नदी में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े। नदी में मौजूद नाविकों ने भी तलाश शुरू की। सूचना पाकर बरहज और बड़हलगंज पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल गोरखपुर जिले में होने से बड़हलगंज पुलिस ने छानबीन शुरू की। कपड़ों में मिले मोबाइल से अधेड़ की शिनाख्त करते हुए घरवालों को सूचना दी गई है। शाम करीब साढ़े छह बजे शव नदी से बरामद हुआ। घटना की जानकारी होने पर पत्नी सुशीला देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। पारस के तीन बेटों में दो नौकरी करते हैं, जबकि वह नाई थे। इंस्पेक्टर बड़हलगंज चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।