{"_id":"5cb75facbdec2214442495a9","slug":"91555521452-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंठल काटने से रोका तो प्रधान ने की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंठल काटने से रोका तो प्रधान ने की पिटाई
विज्ञापन
घायल किसान नरेंद्र मणि त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गेहूं का डंठल काटने से मना किया तो प्रधान और उनके समर्थकों ने मिलकर किसान की पिटाई कर दी। मामला सदर कोतवाली के रजला-अमेठी गांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। तहरीर के आधार पर छानबीन में जुटी है।
रामनाथ देवरिया मोहल्ला के रहने वाले नरेंद्र मणि त्रिपाठी का देवरिया खास के रजला टोला में खेत है। बुधवार को उन्होंने कंबाइन से खेत कटवा लिया। नरेंद्र के अनुसार खेत में गेहूं एकत्र कर रहे थे, उसी दौरान अमेठी गांव की प्रधान, उनके बेटे और चार-पांच अन्य लोग पहुंचे और कहे कि गेहूं का डंठल हम कटवाएंगे। मना करने पर उन लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया। कहे कि तुम वहां से यहां आकर कैसे डंठल कटवा लोगे। इस इलाके में हमलोग जो चाहते हैं, वही होता है। तुम यह खेत भी छोड़कर भाग जाओ। मुझे पिटता देख पत्नी छुड़ाने गई तो उसे भी पीटा गया। डायल-100 पर सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने नरेंद्र मणि त्रिपाठी का उपचार कराया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है, कार्रवाई की जाएगी।