{"_id":"5c756fc8bdec225fe96d7fed","slug":"91551200200-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ननदोई पर लगाया दिल्ली में बेचने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने ननदोई पर लगाया दिल्ली में बेचने का आरोप
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना के महुआडीह चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने ननदोई पर दिल्ली ले जाकर बेचने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि वहां उसे देह व्यापार में उतारा जा रहा था। किसी तरह वह भागकर आई है। मंगलवार को एएसपी से मिलकर उसने कार्रवाई की मांग की।
महुआडीह चौकीक्षेत्र के एक गांव के युवती की शादी करीब एक साल पहले क्षेत्र के ही एक गांव में हुई। उसका कहना है कि 14 जनवरी की दोपहर वह मायके से ससुराल जाने के लिए निकली। एक चौराहे तक पैदल पहुंचने के बाद सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच गौरीबाजार थानाक्षेत्र के रहने वाला उसका चचेरा ननदोई अपनी पत्नी के साथ वहां आया। वह भी ससुराल जाने की बात करते हुए एक चाय की दुकान में ले गया। आरोप है कि उसी दौरान उन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे दिल्ली ले जाकर एक महिला के हाथ बेच दिया गया। पीड़िता का कहना है कि वहां देह व्यापार के लिए दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा नहीं करने पर प्रताड़ित किया जाता रहा। किसी तरह उनके चंगुल से भागकर वह रविवार की शाम मायके पहुंची और आपबीती बताई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ननदोई सुलह करने के लिए दबाव बना रहा है। मंगलवार को एएसपी से मिलकर उसने कार्रवाई की मांग की। एएसपी शिष्यपाल ने रामपुर कारखाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।