फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रेलवे मालगोदाम के पास ट्रेन से कटी महिला

रेलवे मालगोदाम के पास ट्रेन से कटी महिला

Wed, 13 Feb 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेलवे मालगोदाम के पास ट्रेन से कटी महिला
ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान
विज्ञापन

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की
डाउन लाइन नंबर चार पर ट्रेन की चपेट में आई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रेलवे मालगोदाम के पास बुधवार की दोपहर एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने महिला की पहचान की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मंगलवार की दोपहर में प्लेटफार्म नंबर चार डाउन लाइन से मालगाड़ी भटनी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मालगोदाम के पास ट्रैक के किनारे खड़ी एक 45 वर्षीय महिला ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों के शोर मचाने पर पहुंची जीआरपी ने उसके पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उसके पास कोई कागजात और अन्य सामान नहीं था। पहनावे से वह अल्पसंख्यक समुदाय की महिला लग रही है। कसया ओवरब्रिज पर भी लोगों की भीड़ लग गई थी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी एसओ का कहना है कि अज्ञात महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी है। शिनाख्त की कोशिश कराई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed