{"_id":"5c3cc3f7bdec227333398f3e","slug":"91547486199-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल की प्रतापगढ़ में ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटनी। जिगिना मिश्र निवासी एक आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की रविवार रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उनके मौत की खबर मिलते ही परिजन सन्न रह गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वे लखनऊ आरपीएफ में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। भटनी के जिगिना मिश्र निवासी कलाधर मिश्र लखनऊ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। रविवार की रात स्काट ड्यूटी के दौरान वह प्रतापगढ़ के पास स्थित जगदीशपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गिर गए। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आयीं। साथ में तैनात कर्मियों ने उनको अस्पताल लाया। जहां कांस्टेबल कलाधर मिश्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही पत्नी, बेटा रवि और बेटी खुशबू सन्न रह गए। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल था। भाई महानारायण मिश्र और भतीजा अमित मिश्र मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार को हुई। कलाधर मिश्र की मौत की खबर से पूरा गांव सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।