फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विकास की फेसबुक से हटा ली गई पोस्ट

विकास की फेसबुक से हटा ली गई पोस्ट

Thu, 03 Jan 2019 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
विकास की फेसबुक से हटा ली गई पोस्ट
ईनामी बदमाश की फेसबुक से हटी पोस्ट
विज्ञापन

जेल में बंद होने के बावजूद 27 व 28 दिसंबर को फेसबुक पर हुई थी पोस्ट
एसपी के निर्देश पर सीओ सदर ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जेल में बंद इनामी बदमाश का फेसबुक लगातार अपडेट होने का मामला सामने आने के बाद विवादित पोस्ट हटा ली गई है। यह पोस्ट 27 व 28 दिसंबर को की गई थी, जिसमें विकास की तस्वीर के साथ जल्द जेल से बाहर आने का उल्लेख था। मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं।

एसपी एन. कोलांचि ने 30 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार निवासी बदमाश विकास यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके कुछ दिनों बाद ही पुलिस को चकमा देकर उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। तब से वह जिला जेल में बंद है। इसके बावजूद उसका फेसबुक अकाउंट लगातार अपडेट हो रहा है। मामला तब सुर्खियों में आया जब 27 दिसंबर को अकाउंट पर विकास की फोटो के साथ एक पोस्ट हुई। जिसमें लिखा था कि बस अब जेल में कुछ दिन और। एक अन्य पोस्ट 28 दिसंबर को की गई। इन दोनों पोस्ट में विकास की फोटो का बैकग्राउंड जेल के अंदर का बताया जा रहा है। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि फेसबुक खुद विकास चला रहा है या कोई अन्य। बुधवार को एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी तो विकास के फेसबुक वॉल से दोनों पोस्ट हटा ली गई है। अब लेटेस्ट अपडेट 20 दिसंबर का दिख रहा है। एसपी एन. कोलांचि कहते हैं कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed