{"_id":"5bcb72a5bdec2269c10f8a62","slug":"91540059813-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
गौरीबाजार और सलेमपुर में हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/गौरीबाजार। सलेमपुर और गौरीबाजार में हुई मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया
पहली घटना सलेमपुर के भरौली वार्ड के पास की है। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के जैतपुरा गांव के हर्षित उर्फ हरदीप चौहान (23) अपने मित्र नरसिंह को साथ लेकर शुक्रवार की देर शाम को सलेमपुर इलाके में किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। अभी दोनों सलेमपुर के भरौली वार्ड तक पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। नरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने नरसिंह को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरी घटना गौरीबाजार भटौली बुजुर्ग चौराहे की है। भटौली बुजुर्ग गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र राजकुमार अपने दो भाइयों में बड़ा और मंदबुद्धि था। शुक्रवार की देर शाम वह अपने गांव के कुछ लड़कों के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने मझने नाले पर जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी परमाशंकर यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सोनू को सीएचसी गौरी बाजार में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में दस लोग घायल
सलेमपुर/घांटी बाजार। कोतवाली व भटनी थाना क्षेत्र के अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे दस लोग घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया। भटनी के घांटी निवासी डॉ. तेजबहादुर सिंह उर्फ लुकमानि किसी काम से शुक्रवार शाम सात बजे भटनी जा रहे थे। घांटी पुलिस चौकी के सामने अचानक नील गाय सामने आने बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रुप से घायल डॉ. तेजबहादुर को प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना जगरनाथ छपरा के पास की है। सरया गांव निवासी पंकज राय बुलेट से घांटी की तरफ आ रहे थे। जगरनाथ छपरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिर गए। हेलमेट न पहनने से उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं, गुरुवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र बिराजमार गांव निवासी जयप्रकाश का 12 वर्षीय बेटा गौरव चतुर्वेदी, पिपरा भानमती गांव निवासी किशन, बरहज के कटइलवां गांव निवासी बंधन प्रजाति, नगर के हरैया निवासी योगेंद्र यादव, भगड़ा भवानी के सुरेश चंद्र, पुरैना गांव निवासी दिवाकर दुबे का दस वर्षीय बेटा विध्यांशु, इसी गांव का जितेंद्र का पांच वर्षीय बेटा किशन, संतोष, कसयां थाना के पुनीता ओझा, बरहज के भड़सरा गांव निवासी 28 वर्षीय महेश ओझा भी अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन
बोलेरो बाइक की टक्कर में एक गंभीर, रेफर
लार। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर चटिया गांव के सामने एक बाइक सवार बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में लार थाना क्षेत्र के मठिया निवासी रामू पुत्र नरेंद्र उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी लार पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।