फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मारपीट की तीन घटनाओं में 21 घायल

मारपीट की तीन घटनाओं में 21 घायल

Fri, 31 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की तीन घटनाओं में 21 घायल
मारपीट की तीन घटनाओं में 21 लोग घायल
विज्ञापन


खुुखुंदू थानाक्षेत्र के तीन गांवों में हुई मारपीट की घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के तीन गांवों में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 21 लोग घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थानाक्षेत्र के परसिया अभिलाष गांव में महिला से अश्लील हरकत करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। फावड़े से प्रहार करने का आरोप है। मारपीट में मंतोष कुमार, पत्नी सुधा देवी, छठ्ठू प्रसाद, सुधा देवी, बबली और दूसरे पक्ष से सूरज, करनजीत घायल हुए हैं। घायलों में मंतोष, छठ्ठू और सूरज को गंभीर चोटें आई है। मंतोष का आरोप है कि मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम उल्टे ही हमारे पिता को थाने उठा ले गई। मारपीट की दूसरी घटना मुजरी बुजुर्ग की है। यहां शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में आदित्य यादव, कमलेश यादव, अकलू यादव, यशोदा देवी, विमला देवी, श्वेता, बृजेश व दूसरे पक्ष से हंसनाथ यादव, अजय, विजय घायल हो गए। उधर, अहिरौली गांव में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुई मारपीट में महिला पर हमला कर दिया गया। महिला ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। बीचबचाव करने पर आरोपी ने पति और ससुर की भी पिटाई कर दी। सभी मामलों में थाने में तहरीर पड़ी है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी। परसिया अभिलाष में यूपी-100 टीम पर लगे आरोप को उन्होंने निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed