{"_id":"5aff052d4f1c1bd4408b6376","slug":"91526662445-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में डूबे दो चचेरे भाई, एक की लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरयू नदी में डूबे दो चचेरे भाई, एक की लाश मिली
Updated Fri, 18 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
River
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। बिहार के दरौली में शुक्रवार को सरयू नदी में स्नान करने गए दो किशोर डूब गए। काफी खोजबीन के बाद एक का शव नदी से बाहर निकाला गया। दरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के दरौली निवासी राजू कुमार राम (18) पुत्र महेश राम व विदेशी कुमार राम (17) पुत्र वीरेंद्र कुमार दोनों चचेरे भाई है। शुक्रवार को अपराह्न करीब दो बजे दोनों अपने कुछ साथियों के साथ दरौली के सरयू नदी में पंचम घाट पर स्नान करने पहुंचे। स्नान करते हुए दोनों चचेरे भाई नदी की बीच धारा में चले गए। नदी का बहाव तेज होने चलते राजू डूबने लगा। चचेरे भाई विदेशी ने उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा तो वह भी पानी के बहाव में आ गया। दोनों भाइयों को डूबता देख अन्य साथी शोरगुल मचाने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मछुआरों के सहयोग से डूबे बच्चों की तलाश शुरू की। घंटों बाद मछुआरों की मदद से राजू का शव बरामद हुआ। देर शाम तक चचेरे भाई का पता नहीं चल सका। इस बाबत एसओ जयनारायण राम ने बताया कि एक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।