फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बेटे ने पिता को गड़ासे से

बेटे ने पिता को गड़ासे से

Mon, 25 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने पिता को गड़ासे से
गौरीबाजार (देवरिया)। बेटे ने गड़ासे से पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या का आरोपी बेटा एक माह पहले दुबई से आया था। उसके पिता ने दस कट्ठा जमीन बेची थी। रुपये को लेकर उसका पिता से विवाद था। हत्या करने के बाद बेटा गड़ासा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करमाजीतपुर गांव के गोरख निषाद गांव पर रहकर खेती-बारी करते थे। उनके तीन बेटे हैं। वह बड़े बेटे भोकई निषाद और छोटे विपिन बिहारी के साथ रहते थे। मझला बेटा धर्मराज दुबई में नौकरी करता था। एक माह पहले विदेश से घर लौटा था। गांव वालों के अनुसार कुछ दिनों पहले गोरख ने 10 कट्ठे जमीन 12 लाख रुपये में बेची थी। रुपये के बंटवारे को लेकर मझले बेटे से उनका विवाद चल रहा था। गोरख दो दिन पहले बेटी ऊषा के घर गए थे। सोमवार की शाम 6 बजे के करीब वह घर लौटकर आए। इसी बीच पिता-पुत्र में रुपये को लेकर कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि धर्मराज ने पीछे से पिता की गर्दन पर गड़ासे से वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई। थानेदार जेपी यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिल है। चूंकि यह साफ हो गया है कि बेटे ने पिता की हत्या की है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed