फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद ने तोड़ी आचार संहिता, केस दर्ज

कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद ने तोड़ी आचार संहिता, केस दर्ज

Sat, 30 Mar 2019 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद ने तोड़ी आचार संहिता, केस दर्ज
कांग्रेस प्रत्याशी ने तोड़ी आचार संहिता, केस दर्ज
विज्ञापन

दस वाहनों की ली थी अनुमति, जुलूस में शामिल थे 40 से अधिक वाहन
फ्लाइंग स्क्वॉड की रिपोर्ट पर गौरीबाजार पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार (देवरिया)। देवरिया सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नियाज अहमद पर भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। उन पर अनुमति से चार गुना वाहनों के साथ रोड शो करने का आरोप है। फ्लाइंग स्क्वॉड की रिपोर्ट पर गौरीबाजार पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। टिकट की घोषणा के बाद जिले में प्रवेश पर पार्टी कार्यकर्ता नियाज के स्वागत के लिए उमड़े। खरोह चौराहा से गौरीबाजार, रामपुर, देवरिया होते हुए लोकसभा क्षेत्र में लंबे काफिले के साथ जुलूस निकला। जुलूस में 40 से अधिक बड़े और कई छोटे वाहन शामिल रहे, जबकि प्रशासन से सिर्फ 10 वाहनों की अनुमति ली गई थी। फ्लाइंग स्क्वॉड ने इसकी वीडियोग्राफी कराते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट थाने को दी। इसके बाद गौरीबाजार पुलिस ने नियाज अहमद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed