फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कॉलेज में बर्थडे पार्टी मनाकर की तोड़फोड़

कॉलेज में बर्थडे पार्टी मनाकर की तोड़फोड़

Thu, 13 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में बर्थडे पार्टी मनाकर की तोड़फोड़
रुद्रपुर रामजी सहाय पीजी कालेज के सामने बवाल काटते छात्र - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। बिना अनुमति कॉलेज परिसर में आयोजित बर्थडे पार्टी में छात्रों के हंगामे और तोड़फोड़ के बाद गुरुवार को रामजी सहाय पीजी कॉलेज का माहौल बिगड़ गया। रात में हुई घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने मुख्य गेट बंद कराकर यूनिफॉर्म में नहीं आने वाले छात्रों का प्रवेश रोक दिया। इसके विरोध में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रसंघ के दो पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। करीब चार घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रामजी सहाय पीजी कॉलेज के छात्रसंघ के एक पदाधिकारी का बुधवार को जन्मदिन था। बिना अनुमति के कुछ छात्रों ने रात में कॉलेज परिसर में बर्थडे पार्टी आयोजित की। पार्टी के दौरान शरारतीतत्वों ने कमरों की खिड़की-दरवाजे के शीशे तोड़ दिया। नशे में धुत लड़कों ने दर्जनों पौधों की टहनियों को तोड़ा। सजावट में लगे गमले में फूलों को क्षति पहुंचाई। सुबह जब कॉलेज प्रशासन के लोग पहुंचे तो परिसर का हाल देख बिफर पड़े। प्राचार्य के निर्देश पर कॉलेज का गेट बंद करते हुए बिना ड्रेस के छात्रों को अंदर आने से रोक दिया। इसे लेकर छात्रसंघ के पदाधिकारी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। माहौल गर्म होता देख कॉलेज प्रशासन ने सूचना पुलिस को दी। नारेबाजी कर रहे छात्रसंघ के महामंत्री निखिल गुप्ता और क्रीड़ा मंत्री रवि वर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन परिसर में पौधों को नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे, बिना वजह अन्य छात्रों को परेशान न किया जाए। चार घंटे तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इस बाबत प्राचार्य डॉ. संतोष यादव ने कहा कि कॉलेज में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. संतोष यादव ने बताया कि बुधवार की रात कॉलेज परिसर में छात्रसंघ के एक पदाधिकारी का कुछ छात्रों ने बर्थडे मनाया। हालांकि कॉलेज परिसर में किसी प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई थी ,बावजूद इसके छात्रों ने कार्यक्रम किया। इस दौरान कुछ अराजकता फैलाने वाले छात्रों ने कमरों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed