{"_id":"5be5bdd3bdec22695e0ff98e","slug":"81541782995-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से महिला की मौत, युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से महिला की मौत, युवक गंभीर
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली और सलेमपुर इलाके में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। महिला की मौत से परिवारवालों में कोहराम मच गया है।
सलेमपुर कोतवाली इलाके के उरदौली गांव निवासी मुन्नी देवी पत्नी नवाब चंद्र यादव दीपावली की रात त्योहार के कार्यक्रम व्यस्त थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। परिवारवालों ने किसी तरह से उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, शहर के भटवलिया मोहल्ला निवासी शिवम पुत्र अनवर शुक्रवार की सुबह कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिवारवालों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक घायल हुआ है।