फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शराब पीने के दौरान विवाद में युवक को गोली मारी

शराब पीने के दौरान विवाद में युवक को गोली मारी

Mon, 17 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान विवाद में युवक को गोली मारी
करूअना में गोली लगने से घायल। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/बरहज। बरहज थाना क्षेत्र के करुअना गांव में सोमवार की देर शाम शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी। जख्मी हाल में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोनाड़ी गांव निवासी रिटायर्ड पुलिस कर्मी रामसनेही का पुत्र अरविंद यादव (30) करुअना चौराहे पर स्थित शराब की दुकान के पास अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद था। बताते हैं कि यहां शराब पीने के दौरान ही उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक ने अपने पास मौजूद तमंचे से उस पर फायर कर दिया। तीन फायर में से एक गोली अरविंद के पेट के पास लगी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पर बरहज पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, आरोपी फरार हो गया। आस-पास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। पिता रामसनेही के मुताबिक अरविंद बैंकाक में रोजगार करता था। पांच माह पहले घर आया था। मंगलवार की शाम उसे दुबई के लिए निकलना था। एसओ मिथिलेश राय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
युवक को चाकू मारा
रामलक्षन। स्थानीय कस्बे के चौराहे पर सब्जी खरीदने के दौरान नशे में एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया। युवक की हालत गंभीर बनी है। उसका इलाज रुद्रपुर सीएचसी में कराया गया। सरे बाजार घटना से लोगों में दहशत है। लक्ष्मीपुर गांव के प्रेमचंद्र राजभर (26) सोमवार की शाम करीब 7 बजे रामलक्षन चौराहे पर सब्जी खरीद रहा था। इस दौरान कस्बे का एक युवक उससे विवाद करने लगा। वह प्रेमचंद्र के बड़े भाई के बारे में पूछ रहा था। देखते ही देखते युवक ने प्रेमचंद्र पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू प्रेमचंद्र के बाएं हाथ में लगी। आरोपी नशे में धुत बताया जा रहा है। चौराहे के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed