फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पारिवारिक कलह से तंग महिला ने फंदे से लटककर दे दी जान

पारिवारिक कलह से तंग महिला ने फंदे से लटककर दे दी जान

Fri, 31 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से तंग महिला ने फंदे से लटककर दे दी जान
संदिग्ध हाल में फंदे से लटककर महिला ने दी जान
विज्ञापन


भटनी थानाक्षेत्र के सल्लहपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। सल्लहपुर गांव के नेटुवहीं टोला निवासी एक महिला ने संदिग्ध हाल में फंदे से लटककर जान दे दी। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

भटनी के सल्लहपुर गांव निवासी महेश यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। मां, भाई अवधेश और पत्नी सहित परिवार के अन्य लोग गांव पर रहते हैं। शुक्रवार की सुबह महेश की पत्नी किसमती देवी (35) का शव पुलिस ने कमरे से बरामद किया। पूछताछ में परिवारीजनों ने बताया कि महेश की पत्नी किसमती देवी (35) दरवाजा नहीं खोल रही थी। दरवाजा तोड़ने पर बिस्तर पर लेटी मिली। बनकटा शिव में निजी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। वहीं जानकारी होने पर सकरापार गांव स्थित मायके से किसमती का भतीजा मनोज यादव, बिट्टू यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस को किसमती के गर्दन में रस्सी का निशान मिला है। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किसमती का पति रक्षाबंधन में गांव आया था। 27 को वापस ड्यूटी पर लौट गया। पति के साथ छत्तीसगढ़ जाने के लिए पति-पत्नी में विवाद हुआ था। किसमती का दस वर्षीय बेटा प्रिंस मां की मौत पर दहाड़े मारकर रो रहा था। महेश का भाई अवधेश एक इंटर कॉलेज में परिचारक पद पर तैनात है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस बाबत थानेदार विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि महिला के गले में निशान था। इससे मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मायके पक्ष के लोगों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed