फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिला को झांसा देकर 62000 नकदी और जेवर ले उड़े जालसाज

महिला को झांसा देकर 62000 नकदी और जेवर ले उड़े जालसाज

Wed, 24 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
महिला को झांसा देकर 62000 नकदी और जेवर ले उड़े जालसाज
फोटो समाचार....
विज्ञापन

महिला को झांसा देकर 62000 नकदी जेवरात ले उड़े
शहर के सिविल लाइन इलाके में विजया बैंक के समीप हुई घटना
व्यापारी के अकाउंट में रुपये जमा करने बैंक जा रही थी महिला
महिला ने पुलिस को दिया तहरीर, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। धनवान बनने की लालच में एक महिला ठगी की शिकार हो गई। जालसाज उसका 62000 रुपये नकदी और जेवरात लेकर चंपत हो गए। घटना शहर के सिविल लाइंस इलाके की है। सड़क पर रोती-बिलखती महिला को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे सीओ ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भगवती गांव निवासी कुलभूषण जायसवाल का हनुमान मंदिर के समीप कपड़े की दुकान है। उनका परिवार सिविल लाइन पर किराए के मकान में रहता हैै। कुलभूषण की पत्नी सुनीता बुधवार की सुबह विजया बैंक में 62 हजार रुपये जमा करने के लिए घर से निकली। बैंक के समीप गली में एक युवक महिला से मिला और उसे रोककर हालचाल पूछने लगा। अपनी बातों में महिला को उलझाते हुए जालसाज उसे सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर के सामने लेकर चला आया। वहां एक और युवक पहुंच गया। महिला को धनवान बनाने का लालच देकर उसे अपने गले की चेन, कान का एक जोड़ी टाप्स और रुपये हाथ में लेने को कहा। बातों-बातों में ही जालसाज ने सभी सामान अपने हाथ में ले लिया। फिर महिला को आंख मूंदकर 60 कदम आगे जाने को कहा। उतने कदम आगे चलकर महिला ने जैसे ही आंख खोला युवक गायब हो चुके थे। बदहवाश हाल में महिला चीखने-चिल्लाने लगी। सूचना पाकर सीओ वरुण कुमार मिश्र ने भी महिला से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि महिला के बताए अनुसार जालसाजों की तलाश की जा रही है। आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस से पहले पहुंचे सीओ
देवरिया। मुख्य मार्ग सिविल लाइंस पर महिला के जालसाजी के शिकार होने की सूचना लोगों ने 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद 10:30 बजे सदर कोतवाल विजयनारायण को घटना की सूचना सीयूजी नंबर पर दी गई। 25 मिनट बाद पुलिस नहीं आई तो लोगों ने सीओ को जानकारी दी। पांच मिनट के अंदर सीओ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कोतवाल और अपाची दस्ते के सिपाही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed