{"_id":"5b77037e42c7924661543b16","slug":"71534526334-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्जिम के भागने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुल्जिम के भागने के मामले में केस दर्ज
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तरकुलवा एसओ की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
- दोनों सिपाही और मुल्जिम के खिलाफ केस दर्ज किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कचहरी परिसर से हथकड़ी की रस्सी काटकर हत्यारोपी के भागने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो सिपाहियों और हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। तरकुलवा एसओ की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम यह कार्रवाई की। पुलिस अभी फरार आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।
तरकुलवा के पहाड़पुर गांव निवासी दीपू डोम ने दो अगस्त की रात को अपनी दो साल की बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेक दिया था। परिवारवालों के दबाव में उसने शव निकाल दिया और पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया था। तरकुलवा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर अगले दिन न्यायालय में पेश किया। कोर्ट परिसर में उसने सिपाहियों से शौच करने की बात कह झाड़ी में ले गया। वहां से हथकड़ी की रस्सी काटकर फरार हो गया। तरकुलवा एसओ विनय कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सिपाही अजीत और शिवशंकर के साथ ही मुल्जिम दीपू डोम के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरार हत्यारोपी दीपू डोम की तलाश की जा रही है। प्रभारी कोतवाल राजबीर सिंह यादव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। फरार हत्यारोपी की तलाश में पुलिस लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।