फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राशन कार्ड के नाम पर वसूली, भड़के विधायक

राशन कार्ड के नाम पर वसूली, भड़के विधायक

Mon, 08 Apr 2019 11:29 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड के नाम पर वसूली, भड़के विधायक
बरहज आपूर्ति कार्यालय में मिली शिकायत पर कर्मियों को हिदायत देते विधायक सुरेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला
बरहज। राशन कार्ड बनाने और संशोधन के एवज में वसूली की शिकायत पर बरहज विधायक सुरेश तिवारी सोमवार को आपूर्ति कार्यालय में धमक पड़े। नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को जमकर लताड़ा और कड़ी हिदायतें दी। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। सोमवार को करीब डेढ़ बजे विधायक कुछ लोगों के साथ आपूर्ति कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पहले से मौजूद नदुआं, वीरपुर, मरकड़ा, महुईं मिश्र आदि गांवों के ग्रामीणों ही आसपास के गांवों ने विधायक से अवैध वसूली की शिकायत की। विधायक ने कर्मचारियों को डांट लगाते हुए आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण पांडेय से जवाब तलब किया। एसडीएम विनीत सिंह ने आपूर्ति निरीक्षक और विभागीय कर्मी को तलब किया। एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इस दौरान कृष्ण मोहन पाठक, कामेश्वर पांडेय, राजन सिंह, विपुल दुबे, राममिलन यादव, अरुन तिवारी, शिव सिंह विशेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed