फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   धरना

धरना

Tue, 05 Mar 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
धरना
एसडीएम कार्यालय के सामने दिया धरना
विज्ञापन

तमकुहीराज। संपर्क मार्ग को अवरुद्ध किए जाने से परेशान परिवार मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया। तहसीलदार ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रखने पर अड़े रहे। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं होगा तो वे आत्मदाह को बाध्य होंगे।

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के रायपट्टी चाफ निवासी लैलूननेशा का गांव के एक व्यक्ति से रास्ते का विवाद है। आरोप है कि मामले में एसडीएम तमकुहीराज ने सुलह समझौता करा दिया था। सुलहनामे में दोनों पक्षों ने समस्या समाधान का भरोसा दिया था। लैलूननेशा ने रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए परिवार के साथ मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरने पर सुलेमान, शांति खातून व सदरे आलम भी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि रास्ता अवरुद्ध हो जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार एसपी सिंह ने हल्का लेखपाल से वार्ता कर समस्या समाधान कराने का भरोसा दिया, लेकिन वे समाधान होने तक धरने जारी रखने व 15वेें दिन आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed