फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मामूली विवाद में सांप्रदायिक तनाव, ईंट-पत्थर चले, सात घायल

मामूली विवाद में सांप्रदायिक तनाव, ईंट-पत्थर चले, सात घायल

Fri, 17 Nov 2017 10:56 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में सांप्रदायिक तनाव, ईंट-पत्थर चले, सात घायल
बगहा मठिया गांव में मारपीट में चोटिल लोग जिला अस्पताल में उपचार कराने आए। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। धान की ढुलाई करते वक्त एक पक्ष के युुवक को टक्कर लगने से नाराज लोगों ने दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया। गर्मागर्मी बढ़ने पर मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया, जिसपर दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें सात लोग घायल हो गए और गांव का महौल तनावपूर्ण हो गया। खबर मिलते ही सदर कोतवाल मयफोर्स बगहा मठिया गांव पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बगहा मठिया गांव में एक पक्ष के लोग शुक्रवार की देर शाम को धान की ढुलाई कर रहे थे। इस दौरान दूसरे समुदाय के एक युवक को ठोकर लग गई। यह बात युवक के पक्ष के लोगों को नागवार लगी। वे मौके पर मौजूद दूसरे पक्ष के व्यक्ति की पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आई भाई मुकेश गिरी की भी पिटाई करने लगे। यह देख इस पक्ष के लोग भी जुटने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। ईंट-पत्थर की बौछार होने लगी। ईंट-पत्थरबाजी में एक पक्ष के पांच, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। एक बाइक भी तोड़ दी गई। तनाव बढ़ने पर पुलिस को खबर की गई। मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश पर सदर कोतवाल राय साहब यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों से फोर्स बुला ली गई है। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। दोनों पक्षों से तहरीर देने की तैयारी थी। एडिशनल एसपी सुरेंद्र बहादुर का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। हालात को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। विवाद करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed