फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खड़े ट्रक में घुसी कार, चाचा-भतीजा समेत छह की मौत

खड़े ट्रक में घुसी कार, चाचा-भतीजा समेत छह की मौत

Fri, 17 May 2019 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसी कार, चाचा-भतीजा समेत छह की मौत
देवरिया-बरहज मार्ग पर बैरौना गांव के पास हादसे में कार के परखचे उड़ गए। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देवरिया-बरहज मार्ग पर बैरौना गांव के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार सवार चाचा-भतीजा समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। टक्कर कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार के परखचे उड़ गए। मृतकों में चार देवरिया, एक गोरखपुर और एक सिवान के रहने वाले थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के दानोपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव (45) का रुद्रपुर मोड़ पर धर्र्मकांटा है। खुखुंदू के बहोर गांव निवासी रामबली वहां कर्मचारी हैं। वह गोरखपुर में अपनी बेटी का उपचार करा रहे हैं। गुरुवार की शाम उनकी बहू की तबीयत खराब हो गई। रामबली ने ओमप्रकाश को इस बारे में बताया। इसके बाद ओमप्रकाश भतीजे राकेश यादव (22), कठिनइया गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव (50), जिला कारागार कॉलोनी निवासी शशांक मणि (30), मदनपुर के खोखरवर गांव निवासी रामवृक्ष यादव (45), गोरखपुर के नंदानगर शाहपुर निवासी संतोष सिंह (40) और धर्मकांटा कर्मचारी व गड़ार निवासी अच्छेलाल (52) के साथ अपनी कार से रामबली के घर गए। परिवारवालों को दवा देने के बाद वे वहां कुछ देर रुके। तबीयत में सुधार की जानकारी होने पर सभी लोग रात साढ़े 11 बजे देवरिया के लिए निकल गए। कार राकेश चला रहा था। इसी दौरान बैरौना गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में चालक राकेश, ओमप्रकाश और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शशांक मणि, अनिल श्रीवास्तव और अच्छेलाल ने जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ा। रामवृक्ष का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उनके सिर और पैर में भी चोटें आई हैं। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed