{"_id":"5cb75fa6bdec2214216ce39b","slug":"61555521446-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। चार पहिया मालवाहक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसा बुधवार की दोपहर बाद सदर कोतवाली के सकरापार गांव के पास हुआ। महिला पति के साथ शहर आ रही थी।
भटनी थानाक्षेत्र के देवघाट गांव निवासी रामरति देवी पति महेंद्र के साथ बुधवार की दोपहर बाद किसी काम से शहर में आ रही थीं। अभी वह सकरापार गांव के पास पहुंचीं थी कि पीछे से आ रहे चार पहिया मालवाहक ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक से गिरीं रामरति देवी को गंभीर चोट आई। पति महेंद्र उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। चौरीचौरा के पास से एंबुलेंस चालक शव लेकर वापस आ गया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि टक्कर मारने वाले मालवाहक की तलाश कराई जा रही है।
महिला से छेड़खानी
देवरिया। सदर कोतवाली के एक गांव में महिला से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर ने बताया कि महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।