फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिला ने बंधक बनाकर लूट का लगाया आरोप

महिला ने बंधक बनाकर लूट का लगाया आरोप

Mon, 08 Apr 2019 11:28 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
महिला ने बंधक बनाकर लूट का लगाया आरोप
महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पड़री पांडेय गांव में रविवार की रात महिला को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये नगदी, जेवरात सहित अन्य समान बदमाशों ने लूट लिया। सूचना के बाद सुबह पहुंची पुलिस संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

पड़री पांडेय निवासी हदीसन्निशा का गांव के बाहर नया मकान बन रहा है। मकान की दिवार तैयार होने के बाद उस पर टीनशेड रखा गया है। हदीसन्निशा का का दमाद नूर आलम विदेश रहता है। एक माह पूर्व वह घर आया है। बक्से में पांच लाख रुपये और जेवरात रखा गया था। हदीसन्निशा के मुताबिक रविवार रात 12 बजे के करीब छह बदमाश मकान के पीछे से खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश कर रहे थे, तभी नींद खुल गई। शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने उसे पकड़कर मुंह, हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद बक्से में रखा पांच लाख रुपये नकद, जेवरात, मुकदमे से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात सहित अन्य समान लूट ले गए। घटना की जानकारी घर में सो रही बेटी समीउन्निशा और दमाद नूर आलम को भोर में चार बजे जगने के बाद हुई। उन्होंने महिला के हाथ-पैर खोले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हदीसन्निशा की निशानदेही गांव के ही चार लोगों को हिरासत में लिया। इस बाबत एसओ श्यामलाल यादव ने कहा कि लूट की घटना संदिग्ध है। हदीसन्निशा का पट्टीदारी में कुछ लोगों से जमीन विवाद चलता है। तहसील पर सोमवार को मुकदमे में बहस होने वाला था। इसी को लेकर साजिश की आशंका है। छानबीन की जा रही है। अभी लूट की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed