{"_id":"5c55cdadbdec22739950c250","slug":"61549127085-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मास्टर चाभी से खोली बाइक, उलझा दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोहनाग रोड के एक मिष्ठान के दुकान के सामने लाक खड़ी बाइक को मास्टर चाभी से खोलते दारोगा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सलेमपुर। दुकान के सामने खड़ी बाइक को पुलिस ने मास्टर चाभी से खोला और जबरन थाने ले जाने लगी। दुकानदार ने इस पर आपत्ति जताते हुए हो हल्ला मचाने लगा। दुकानदार ने सीसी टीवी कैमरे में कैद पूरे मामले की फुटेज एसपी को प्रेषित करते हुए पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर बिना नंबर व बिना लॉक वाले वाहनों की चेकिंग जोरों पर है। चेकिंग के नाम पर पुलिस मनमानी कर रही है। शनिवार को नगर के सोहनाग रोड पर विक्रम गुप्ता ने अपनी मिठाई की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। दारोगा ने मास्टर चाभी से बाइक खोल ली और जैसे ही बाइक स्टार्ट हुई, दुकानदार की नजर पड़ गई। आपत्ति जताते हुए वह पुलिस कर्मियों को भला-बुरा कहने लगा। पुलिस का कहना था कि बाइक लॉक नहीं थी। इसलिए वह इसे थाने ले जा रही है। काफी देर तक दोनों में बहस हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आई और बाइक छोड़ लौट गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत एसपी के वाट्सएप पर करते हुए बदसलूकी का आरोप लगाया है। सीओ शितांशु यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच की गई होगी। पूरे मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।