फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मनबढ़ों ने युवक को मारपीट कर छीन लिया मोबाइल और रुपये

मनबढ़ों ने युवक को मारपीट कर छीन लिया मोबाइल और रुपये

Thu, 31 Jan 2019 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने युवक को मारपीट कर छीन लिया मोबाइल और रुपये
मनबढ़ों ने की पिटाई
विज्ञापन

मोबाइल-रुपये छीना

बांसपार बैदा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पैकौली। सदर कोतवाली के बांसपार बैदा गांव में छह से अधिक की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने एक युवक को मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीन लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बांसपार बैदा गांव निवासी प्रदीप यादव बृहस्पतिवार की दोपहर अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से छह से अधिक संख्या में युवक आए और गांववालों को गाली देने लगे। बताया जा रहा है कि मनबढ़ युवकों का इस गांव के किसी युवक से विवाद चल रहा था। जब प्रदीप यादव ने गांववालों को गाली देने से मना किया तो युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की। इससे प्रदीप का एक हाथ टूट गया। हमलावरों ने उसका मोबाइल और रुपये छीन लिए। फिर वे पकड़ी बाजार की तरफ भाग गए। परिवारवालों ने घायल प्रदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed