फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसपी ने लोगों से पूछा, थाना ठीक चल रहा है या नहीं...

एसपी ने लोगों से पूछा, थाना ठीक चल रहा है या नहीं...

Sat, 29 Dec 2018 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने लोगों से पूछा, थाना ठीक चल रहा है या नहीं...
एसपी ने लोगों से पूछा, थाना ठीक चल रहा है या नहीं
विज्ञापन


भाटपाररानी थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
बेहतर कार्य के लिए चौकीदार को किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। एसपी ने शनिवार को स्थानीय थाने का मुआयना किया। परिसर की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए अभिलेखों की जांच की। थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में राजस्व टीम के साथ त्वरित कार्रवाई के लिए एसओ को निर्देशित किया।

दो बजे थाने में पहुंचे एसपी को पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। इसके बाद थाने में रखे असलहों का निरीक्षण किया। आर्मर से उसके बारे में पूछताछ की। उन्होंने थाने के अभिलेखों, समाधान दिवस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना, बंदी गृह, थाना परिसर, भोजनालय, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। थाने में पहुंचे ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधियों से थाने की कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की। सभासद हनुमान जायसवाल ने नगर में रात्रिगस्त नहीं होने की शिकायत की। कई अन्य लोगों ने भी भूमि विवाद में पुलिस की निष्क्रियता पर आरोप लगाया। एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि थाने में पहुंचे पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिले। एफआईआर को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर जांच करें। एसपी ने चौकीदारों की बैठक ली। चौकीदार योगेंद्र यादव को को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता, गिरीश चंद्र तिवारी, रामाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed