फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हस्तरेखा देख महिला के गहने लेकर उचक्का महिला फरार

हस्तरेखा देख महिला के गहने लेकर उचक्का महिला फरार

Tue, 06 Nov 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
हस्तरेखा देख महिला के गहने लेकर उचक्का महिला फरार
demo pic
देवरिया। मंगलवार को दीपावली के लिए बाजार करने आई एक महिला से उचक्कों ने गहना उतरवा लिया और लेकर फरार हो गईं। जानकारी होने पर महिला बदहवाश हो गई। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बरारी गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी दूधनाथ मंगलवार की दोपहर बाजार करने के लिए मालवीय रोड गई थी। यहां उसने दो उचक्की महिलाएं मिलीं। एक उसका हस्तरेखा देखने लगी। उसने बताया कि यह जो सोने के गहने पहनी है, उससे उेसका सुहाग उजड़ सकता है। एक-एक कर शरीर के सारे गहने उतरवा लिए और साथ में मौजूद महिला को दे दिया। कुछ ही देर में दोनों उचक्का महिलाएं खिसक लीं। ठगी का अहसास होने पर निर्मला बदहवाश हो गई। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित निर्मला ने पुलिस को उचक्का महिलाओं का हुलिया भी बताया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि उचक्की महिलाओं के बारे में पता कराया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed