{"_id":"5ccc7a95bdec2207514f2096","slug":"51556904597-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गला रेतकर युवक की हत्या
Sat, 04 May 2019 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
deoria
deoria
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मुकेश की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ करती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार(देवरिया)। गौरीबाजार। थाना क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव में शुक्रवार भोर में घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस को सल्फास की गोलियां और हंसिया बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव की ही नेहा चौहान पर हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के करमाजीतपुर गांव निवासी मुकेश भारती उर्फ गोल्डेन (26) बीए की परीक्षा पास करने के बाद आईटीआई प्रथम वर्ष में पढ़ाई करता था। इसके साथ ही वह एक निजी स्कूल में वह शिक्षण कार्य करते हुए नौकरी के लिए प्रयासरत था। गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। रोज की तरह गुरुवार रात वह अपने कमरे में सोने चला गया। आरोप है कि शुक्रवार की भोर में तीन बजे कुछ लोग उसके कमरे में पहुंचकर सल्फास की गोलियां खिला दी। जब उल्टी हुई तो हंसिए से गला रेत दिया। मुकेश भागते हुए अपनी मां और बहनों के पास पहुंचा। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हुए। 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई और मुकेश को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और यहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल जाते समय युवक की मौत हो गई। इंस्पेक्टर अरुण मौर्य ने बताया कि आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की जांच में हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग ः गौरीबाजार पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। गांववालों से चर्चा मेें पुलिस के पास यह बात आई है कि मुकेश और नेहा के बीच वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों अलग-अलग जाति के थे और घर लगभग 100 मीटर दूर था। नेहा के परिवारवालों ने मुकेश को चेतावनी भी दी थी, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस यह मानकर चल रही है कि इसी में उसकी हत्या की गई है।