फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डाक्टर ने फेसबुक पर डाला विवादित पोस्ट

डाक्टर ने फेसबुक पर डाला विवादित पोस्ट

Thu, 11 Apr 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर ने फेसबुक पर डाला विवादित पोस्ट
फेसबुक - फोटो : pexels.com
सलेमपुर (देवरिया)। एक सरकारी डॉक्टर ने फेसबुक वॉल पर विवादित पोस्ट डाला है। अपने पोस्ट में उसने दो राजनीतिक दलों की तुलना करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते नौकरी को जूते के नीचे ठहराया है। आदर्श आचार संहिता के बीच सरकारी सेवक की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए लोगों ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग और एसडीएम से की है। इसी डॉक्टर का कुछ माह पूर्व तीमारदारों को गाली देते हुए वीडियो भी वॉयरल हुआ था। सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कांग्रेस से भाजपा की तुलना मत करो। भाजपा कलाम है और कांग्रेस कसाब। इस पोस्ट का कई लोगों ने विरोध किया और सरकारी कर्मचारी का हवाला देते हुए आपत्ति जताई तो उसने सरकारी नौकरी को जूते के नीचे रखने की बात लिखी। राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा जोरों पर है। इस बाबत एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। सरकारी कर्मचारी को किसी दल का प्रचार करना गलत है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed