{"_id":"5c8fd681bdec2213f932ed52","slug":"51552930433-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, दूसरे से छेडख़ानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, दूसरे से छेडख़ानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में किशोरियों से दुष्कर्म और छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। एक मामले में पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने रामपुर कारखाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार की शाम छह बजे सरसों का डंठल लाने खेत में गई थी। वहां पहले से ही गांव का एक युवक मौजूद था। किशोरी को अकेला देखकर उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़ित ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। दूसरा मामला शहर के भीखमपुर रोड का है। एक किशोरी मोहल्ले में अपनी मां के साथ रहती है। मोहल्ले के ही कुछ मनबढ़ युवक आए दिन छेड़खानी करते रहते हैं। कुछ दिन पूर्व पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मनबढ़ युवकों को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत कराने के बाद लौटे मनबढ़ युवकों ने फिर से छेड़खानी शुरू कर दी। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने टीम बनाकर आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस भेजा, लेकिन वे गिरफ्त में नहीं आए।