फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अधेड़ का मिला शव, हत्या की आशंका

अधेड़ का मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 26 Feb 2019 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ का मिला शव, हत्या की आशंका
फोटो-
विज्ञापन

गांव के बाहर मिला शव, हत्या की आशंका
रामपुर कारखाना के हेतिमपुर चौकी के पास का मामला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
हलवाई का काम करता था मुन्ना मद्धेशिया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का अर्धनग्न शव मिला। उसके मुंह और कान से खून निकल रहा था। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब कुछ लोगों ने हेतिमपुर में एक निजी विद्यालय के पास अधेड़ का अर्धनग्न शव देखकर शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त हेतिमपुर कस्बा निवासी मुन्ना मद्धेशिया (55) के रूप में की। परिवारवालों को सूचना मिली तो रोते हुए मौके पर पहुंचे। परिवारवालों ने बताया कि मुन्ना हलवाई का काम करते थे। सोमवार की देर शाम पुलिस चौकी के पास एक व्यक्ति के घर भोजन करने गए थे। देर रात तक वापस नहीं आने पर वे लोग भोजन कर सो गए। सुबह उनकी मृत्यु की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है। मुन्ना के मुंह व कान से खून निकल रहा था। शरीर पर कई जगह हल्के चोट के निशान थे। मुन्ना की पत्नी शकुंतला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। मुन्ना से एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। रामपुर कारखाना एसओ विनय सिंह और सीओ सिटी वरुण मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि अधेड़ का शव मिला है। मुन्ना की पत्नी ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed