फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   स्टेशन से चोरी हुई बोलेरो को दौड़ाकर पकड़ा

स्टेशन से चोरी हुई बोलेरो को दौड़ाकर पकड़ा

Tue, 26 Feb 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन से चोरी हुई बोलेरो को दौड़ाकर पकड़ा
लोगों ने दौड़ाया तो चोर बोलेरो छोड़कर भागा
विज्ञापन


न्यू कॉलोनी पार्क के पास से बोलेरो खड़ाकर भाग गया चोर
आसपास के सीसीटीवी कैमरे से चोर की पहचान में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी एक बोलेरो मंगलवार की दोपहर बाद चोरी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिसवालों ने पीछा कर लिया। चालक सिविल लाइंस के रास्ते कई लोगों को टक्कर मारते हुए न्यू कॉलोनी पार्क के पास बोलेरो खड़ी करके भाग गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे से उसकी पहचान में जुटी है।

खुखुंदू थानाक्षेत्र के मरहवा गांव निवासी रामनरेश यादव के घर शादी का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने आए कुछ लोगों को ट्रेन में बैठाने के लिए बोलेरो चालक मुन्ना देवरिया सदर रेलवे स्टेशन आया था। परिसर में वह बोलरो खड़ी कर रिश्तेदारों को छोड़ने प्लेटफॉर्म पर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने मास्टर चाभी से बोलेरो को खोल लिया और भागने लगा। इतने में मुन्ना की नजर उस पर पड़ गई। उसने तत्काल डायल-100 पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। चोर अबूबकरनगर के रास्ते गोरखपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा। वहां पुलिस को देखकर सिविल लाइंस में तेज गति से बोलेरो चलाने लगा। कोआपरेटिव चौराहे के पास उसने कई बाइकवालों को टक्कर मारा, लेकिन संयोग रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। पुलिस को पीछा करते हुए देखकर उसने कचहरी चौराहे से न्यू कॉलोनी की तरफ गाड़ी मोड़ दी। न्यू कॉलोनी चौराहे पर भी उसने एक बाइक में टक्कर मार दिया। खुद को घिरता देखकर चालक न्यू कॉलोनी के पास बोलेरो खड़ा कर पैदल ही भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे से उसकी पहचान में जुटी है। सीओ सिटी वरुण मिश्र का कहना है कि चोरी हुई बोलेरो बरामद की ली गई है। चोर की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed