{"_id":"5bc4c95bbdec226975788393","slug":"51539623259-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट कोचिंग को लेकर विवाद, दो हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट कोचिंग को लेकर विवाद, दो हिरासत में
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
cricket ball
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। स्पोर्ट स्टेडियम में लंबे समय से बिना पंजीयन के एक युवक क्रिकेट खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहा था। खिलाड़ियों की शिकायत पर क्रीड़ाधिकारी ने विरोध किया तो युवक उलझ गया। सूचना पर स्टेडियम पहुंची पुलिस कोच समेत दो खिलाड़ियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी होने पर देर शाम तक कई खिलाड़ी कोतवाली जमे रहे।
उमानगर निवासी नीरज वाजपेयी स्टेडियम में क्रिकेट के खिलाड़ी था। कुछ वर्षों से वह स्टेडियम में ही निजी कैंप लगाकर क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता है। करीब 90 क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपना स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन कराया है। इनको प्रशिक्षण देने के लिए क्रिकेट कोच पवन कुमार की तैनाती है, लेकिन जबरन इसी ग्राउंड में नीरज वाजपेयी इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता था। सोमवार की शाम को एक पंजीकृत खिलाड़ी इनके पास प्रशिक्षण के लिए गया तो नीरज ने उसे भगा दिया। इसकी शिकायत जब क्रीड़ाधिकारी के पास पहुंची तो वह नीरज को बुलाकर समझाने की कोशिश की। आरोप है कि नीरज क्रीड़ाधिकारी से ही रौब गांठने लगा। मौके पर खिलाड़ियों की भीड़ जुट गई। मामला बिगड़ता देखकर क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। स्टेडियम पहुंचे कोतवाल ने नीरज और खिलाड़ी अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। इसकी जानकारी होने पर स्टेडियम के कुछ खिलाड़ी कोतवाली पहुंच गए और देर शाम तक जमे रहे।
गलत तरीके से खुद को कोच बताते हुए स्टेडियम में नीरज प्रशिक्षण खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा था। शिकायत पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहा है। - विजय नारायण, कोतवाल।
विज्ञापन
लंबे वक्त से नीरज खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे, लेकिन आज बेवजह एक खिलाड़ी से उलझ गए। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस से इसकी शिकायत की गई है। - केके पांडेय जिला क्रीड़ाधिकारी।