फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लैपटॉप,दर्जनों मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद

लैपटॉप,दर्जनों मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद

Mon, 16 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
लैपटॉप,दर्जनों मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद
UP POLICE - फोटो : SELF
खुखुंदू। इलाके में ताबड़तोड़ चोरियों से सहमे लोग और घबराई पुलिस को काफी राहत मिली है। पुलिस तीन चोरो को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर तीन लैपटॉप, कई मोबाइल कुछ नकदी रुपये सहित अन्य चोरी के सामान बरामद किया है। हालांकि घटना के पर्दाफाश से पुलिस अभी इन्कार कर रही हैं। उधर, दोहनी और बहादुरपुर, भवानी छापर में हुई चोरी की घटनाओं में भी पुलिस के हाथ सुराग लगे हैं।
विज्ञापन

डेढ़ माह से खुखुंदू थाना गेट से लगायत कस्बे के अगल-बगल की छह दर्जन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था। पुलिस की नाक के नीचे हो रही चोरियों से पुलिस की किरकिरी हो रही थी। सबसे पहले चोरों ने कस्बे के रेडीमेड की दो दुकानों को निशाना बनाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर ही रही थी कि एक सप्ताह बाद थाना गेट के पास मोबाइल की दुकान को चोर खंगाल ले गए। इस तरह एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम देते रहे। पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल रही। पुलिस ने कस्बे में गश्त बढ़ाई तो चोर गांवों के तरफ चल दिए। लगातार चोरी की घटना से यहां की पुलिस परेशान हो गई। हालांकि देर से ही सही लेकिन पुलिस को सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इलाके के एक तालाब से दो बोरा सामान बरामद किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बोरे में तीन लैपटॉप, दर्जनों मोबाइल एवं अन्य चोरी का सामान मिला है। पुलिस सूत्र की बातों पर गौर करें तो पुलिस चोरी की कई घटनाओं के पर्दाफाश के करीब पहुंच चुकी है। यह माना जा रहा है कि कस्बे की करीब सभी चोरियों का पर्दाफाश मंगलवार को पुलिस कर सकती हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ सामान बरामद किया गया है, जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed