फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मनबढों ने सीआरपीएफ के अधिकारी को पीटा

मनबढों ने सीआरपीएफ के अधिकारी को पीटा

Mon, 18 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
मनबढों ने सीआरपीएफ के अधिकारी को पीटा
बरहज। बस स्टेशन स्थित एटीएम से रकम निकालने के लिए सीआरपीएफ के अधिकारी चार पहिया गाड़ी खड़ी कर रहे थे। इस बात को लेकर कुछ मनबढ़ों ने कहासुनी करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एक व्यक्ति को थाने लाई, जबकि मारपीट करने वाले भाग गए।
विज्ञापन

सीआरपीएफ में एडिशनल एसपी रैंक का एक अधिकारी सोमवार को करीब तीन बजे किसी कार्य से शहर में आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह पीएनबी एटीएम से रुपये निकालने के लिए कार खड़ी कर रहे थे। इस पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। खून से लथपथ अधिकारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। वह मौके पर पहुंच एक व्यक्ति को थाने लाई। प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना मामला संज्ञान में है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


तमाशबीन बने रहे सुरक्षाकर्मी
बस स्टेशन पर एटीएम और बैंक की कई शाखाएं हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बैंकों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। करीब तीन बजे सीआरपीएफ के अधिकारी से हुई मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन बीच-बचाव के लिए कोई आगे नहीं आया। बैंकों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी दूर से तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed