फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा नेता और मुर्गा व्यवसाई में मारपीट, सात घायल

भाजपा नेता और मुर्गा व्यवसाई में मारपीट, सात घायल

Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता और मुर्गा व्यवसाई में मारपीट, सात घायल
मेहरौनाघाट। एक गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें भाजपा नेता समेत सात लोग घायल हो गए। दो समुदाय का मामला होने के कारण गांव में तनाव बढ़ गया। अस्पताल पहुंची पुलिस की मौजूदगी में घायलों का इलाज कराया गया। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसकी जानकारी होते ही भाजपा नेताओं का जमघट अस्पताल पर लग गया।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के धंधवार गांव निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा के पिता रामप्यारे कुशवाहा और मुर्गा व्यवसायी अब्दुल जब्बार अंसारी के बीच मंगलवार की शाम को मारपीट हो गई। भाजपा नेता का आरोप है कि मुर्गा व्यवसायी बेवजह गाली दे रहा था। विरोध करने पर उलझ गया। मारपीट में एक पक्ष के अब्दुल जब्बार अंसारी, इसकी बेटी तयरा, रूख्साना और पत्नी रहीमा खातून और दूसरे पक्ष के रामप्यारे कुशवाहा, संजय कुशवाहा और बीचबचाव करने गए गांव के संदीप तिवारी घायल हो गए। दोनों तरफ से ईंट और मुर्गा काटने वाला चाकू भी चले। इसमें दोनों पक्ष के लोगों का सिर फटा है। इसके पूर्व मुर्गा व्यवसायी मईल क्षेत्र के एक युवक से विवाद किया था। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी मुर्गा व्यवसाईयों ने गाली दी थी। इसका ऑडियों वॉयरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजा था। अस्पताल पर दोनों पक्ष के लोगों का जमघट लगने से पुलिस सतर्क हो गई और देर रात तक जमी रही, ताकि किसी तरह का कोई विवाद न हो। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि गालीगलौज देने को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed