फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   45 thousand usurped the pretext of asking for chewing shoplifter

खैनी मांगने के बहाने 45 हजार ले उड़े उचक्के

Mon, 14 Dec 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 14 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन

खैनी मांगने के बहाने टेंपो में बैठे उच्चके रिटायर्ड तहसीलदार का 45 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। उच्चकों के जाने के बाद झोला चेक करने पर पीड़ित को इस बारे में जानकारी हुई। 

टेंपो स्टैंड पर लोगों की मदद से उन्होंने उच्चकों की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। रिटायर्ड तहसीलदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मईल थाना क्षेत्र के ज्ञान छपरा गांव निवासी नंदलाल पांडेय का नगर के स्टेट बैंक में अकाउंट है। वह सोमवार को दोपहर में बैंक पहुुंचे और अपने अकाउंट से 45 हजार रुपये निकाला।

 रुपये निकालने के बाद वह सोहनाग मोड़ पर टेंपो स्टैंड के पास पहुंचे और बरठा चौराहा जाने वाली टेंपो पर बैठ गए। नंदलाल के अनुसार कुछ देर बाद तीन लोग पहुंचे और मईल जाने की बात कहते हुए टेंपो में बैठ गए। 

इस दौरान इन लोगों ने रिटायर्ड तहसीलदार को अपनी बातों में फंसा लिया और खैनी की मांग की। बातचीत के दौरान तीनों ने खैनी बनाकर खाई और अभी आने की बात कह टेंपो से उतरकर चले गए।

 कुछ देर बाद नंदलाल ने देखा तो झोला कटा हुआ है और झोले में रखी रकम गायब है। पीड़ित ने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी और उच्चकों की तलाश की। 

लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस बाबत इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed