{"_id":"6ad52e5bb05afbf484049460","slug":"neighboring-shopkeeper-tried-to-rape-the-girl-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6852-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पड़ोसी दुकानदार ने की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पड़ोसी दुकानदार ने की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
Mon, 19 Oct 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
शाही। क्षेत्र के एक मोहल्ले के दुकानदार ने पड़ोसी बच्ची को सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
परिजन ने पुलिस को बताया कि बच्ची नौ साल की है। परिवार के लोग रविवार को कन्या पूजन और मां दुर्गा की आराधना कर रहे थे। बच्ची सुबह 11 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने आकर बच्ची को रुपये देने का झांसा दिया और सुनसान मकान में ले गया।
वहां अश्लीलता की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर आरोपी भाग गया। बच्ची ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। आरोप है कि दो-तीन दिनों पहले भी आरोपी ने झांसा देकर बच्ची को साथ ले जाना चाहा था, लेकिन वह नहीं गई थी। स्थानीय लोगों ने कठोर कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर सीओ मीरगंज अजय कुमार भी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्ची और परिजन से बातचीत की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद