फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   यूपी स्टेट एग्रो के जिला प्रबंधक समेत चार पर केस

यूपी स्टेट एग्रो के जिला प्रबंधक समेत चार पर केस

Thu, 25 Apr 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी स्टेट एग्रो के जिला प्रबंधक समेत चार पर केस
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया मल्ल गांव में बुधवार की रात छापामारी के दौरान राइस मिल में सरकारी बोरा, बोरे में भरा गेहूं बरामदगी के मामले में यूपी स्टेट एग्रो के जिला प्रबंधक, क्रय केंद्र प्रभारी, राइस मिलर समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। विपणन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसडीएम ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराते हुए उच्चाधिकारियों को भी प्रेषित किया है, जिससे विभागीय कार्रवाई भी हो सके।
विज्ञापन

यूपी स्टेट एग्रो की ओर से परसिया मल्ल गांव में गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। केंद्र पर खरीद में व्यापक अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। किसानों को बोरे का अभाव बताकर लौटाया जा रहा था। बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर एसडीएम दिनेश मिश्र के नेतृत्व में छापेमारी की गई तो बगल के राइस मिल में काफी मात्रा में सरकारी बोरे बरामद हुए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि गोदाम में 50 किलोग्राम का 480 बोरा, 60 किलोग्राम का 480 बोरा, आठ नग जूट के बोरे का बंडल मिला। राइस मिल में 50 किलोग्राम का 16 बोरा, 60 किलोग्राम का 110 और 20 गांठ जूट का बोरा मिला। देर रात तक चली छानबीन के बाद राइस मिल के गोदाम को सील कर दिया गया। विपणन निरीक्षक दिलीप कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने यूपी स्टेट एग्रो के जिला प्रभारी छेदी प्रसाद, केंद्र प्रभारी विवेक कुमार तिवारी, नारायण ट्रेडिंग कंपनी के हरिनारायण मद्धेशिया और दुर्गेश मद्धेशिया के खिलाफ केस दर्ज किया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


पूरी कार्रवाई की हुई वीडियोग्राफी
सदर एसडीएम दिनेश मिश्र ने बताया कि गेहूं खरीद में बड़ी गड़बड़ी मिली है। इसमें खरीद संस्था के अधिकारियों की मिलीभगत साफ जाहिर हो रही है। किसानों को अनदेखा कर बिचौलियों के माध्यम से कम कीमत पर गेहूं खरीद कर बाद में उसे सरकारी दर से क्रय केंद्र पर बिक्री दिखाने की तैयारी थी। पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई है। इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है, जिससे उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed