{"_id":"5cb23070bdec222dcd5a9bcc","slug":"41555181680-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन परेशान रहा प्रशासन, नहीं कटी गेहूं की फसल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरे दिन परेशान रहा प्रशासन, नहीं कटी गेहूं की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे दिन परेशान रहा प्रशासन, नहीं कटी फसल
देवरहा बाबा की चारागाह की जमीन पर तैयार गेहूं की फसल कटवाने के लिए गठित हुई है टीम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। देवरहा बाबा चारागाह की जमीन पर बोई गए गेहूं की फसल कटवाने में प्रशासन को पसीना छूट रहा है। दबंगों के खौफ से कोई भी कंबाइन खेत में नहीं लेकर जा रहा। शनिवार को पूरे दिन प्रयास के बाद भी गेहूं नहीं कट सका। लिहाजा, प्रशासन को लौटना पड़ा।
मईल थाना क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे आश्रम के 100 एकड़ से अधिक चारागाह पर दबंगों ने गेहूं बोकर कब्जा कर रखा है। डीएम अमित किशोर ने बरहज एसडीएम को कब्जा खाली कराते हुए जबरन बोया गया गेहूं कटवाने के निर्देश दिए थे। बरहज के नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता के नेतृत्व में इसके लिए एक सप्ताह पूर्व एसडीएम ने टीम गठित की। टीम की उदासीनता के कारण अभी तक गेहूं की फसल नहीं कट सकी है। खेत में तैयार फसल नुकसान हो रही है। सुबह 10 बजे नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो और मईल पुलिस आश्रम पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद एक कंबाइन पुलिस ने बुलाई, मगर चारागाह की जमीन से फसल काटने की जानकारी हुई तो कंबाइन चालक ने मशीन खराब होने की बात कही। दबंगों के भय से कोई खेत में कंबाइन ले जाने को तैयार नहीं हो रहा।