फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बच्ची के ऊपर गिरा ठेला, मौत

बच्ची के ऊपर गिरा ठेला, मौत

Sat, 10 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के ऊपर गिरा ठेला, मौत
- तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बे का मामला
विज्ञापन

- पिता के ठेले के पास खेल रही थी सात वर्षीय बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बे में शनिवार को ठेला पलटने से उसके नीचे खेल रही मासूम की दबकर मौत हो गई। परिजन उसे लेकर घर चले गए। बाद में पहुंचे मृतका के मामा ने इमरजेंसी में हंगामा किया। चिकित्सक व कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया।

उरई जिले के शांतिनगर निवासी प्रमोद पथरदेवा कस्बा में परिवार के साथ रहते हैं। वह कस्बे में ही ठेले पर चाट और गोलगप्पे की दुकान लगाते हैं। शनिवार को वह दुकान लगाने के लिए घर में तैयारी कर रहा थे। उसकी सात वर्षीय बेटी रोशनी पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ ठेला के समीप खेल रही थी। धक्का लगने से ठेला बच्ची के ऊपर गिर गया। ठेला के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रमोद उसे लेकर जिला अस्पताल आया। यहां चिकित्सकों ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारवाले शव लेकर चले गए। उधर, रोशनी की मौत की सूचना उसके मामा को हुई तो वह इमरजेंसी पर पहुंचा। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। हंगामा बढ़ता देख गार्ड और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने युवक को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया। काफी मान-मन्नौवल के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने युवक को छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed