{"_id":"5bdb2d10bdec226998046deb","slug":"41541090576-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के तीन आरोपियों को 10 साल की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के तीन आरोपियों को 10 साल की सजा
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। युवती से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को 10 साल की सजा सुनाई गई। तीनों आरोपी गौरीबाजार इलाके के एक गांव के रहने वाले हैं। अपर जिला जज द्वितीय गजेंद्र कुमार ने तीनों पर एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 13-14 मई 2011 की रात को शौच करने के लिए गांव के बाहर खेत में गई थी। उसी दौरान गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती बेहोशी हालत में गांव के बाहर पड़ी हुई थी। तीनों आरोपी फरार हो गए थे। सुबह जानकारी होने पर परिवारवालों ने गौरीबाजार थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांचकर रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल कर दिया। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान अपर जिला जज द्वितीय गजेंद्र कुमार ने दुष्कर्म का दोषी पाते हुए पथरहट गांव निवासी विकास कुमार, राहुल यादव और नीतेश कुमार को 10 साल की सश्रम कारावास और एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।