{"_id":"5b7af43242c792462e3b2e05","slug":"41534784562-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से फरार शाका के घर पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अभिरक्षा से फरार शाका के घर पुलिस की दबिश
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
बरहज के पाण्डेय फुलवरिया गांव में शाका की तलाश में पहुंची दो थानों की पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए बदमाश शाका पांडेय ने पुलिस की बेचैनी बढ़ा दी है। उसकी तलाश में गोरखपुर और देवरिया की पुलिस ने घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। परिवार का कोई सदस्य भी घर पर नहीं मिला। बता दें कि वह चार महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चार दिन पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था। इसमें सिपाही अखिलेश यादव जख्मी हो गए थे। पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में बरहज थाना क्षेत्र के पांडेय फुलवरिया गांव निवासी शाका पांडेय अपनी ही गोली से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। घायल सिपाही और बदमाश शाका पांडेय का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बदमाश की सुरक्षा में भाटपाररानी थाने के दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगी थी। सोमवार को सुबह शौचालय की खिड़की तोड़कर बदमाश फरार हो गया। सीओ सीताराम ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में पुलिस दबिश दी थी। लेकिन पता नहीं चला।