फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नशीला पदार्थ सूंघाकर महिला चोरों ने दो घरों को साफ किया

नशीला पदार्थ सूंघाकर महिला चोरों ने दो घरों को साफ किया

Sun, 05 Aug 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 05 Aug 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सूंघाकर महिला चोरों ने दो घरों को साफ किया
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
तरकुलवा। महिला चोरों के गैंग ने शनिवार को बसंतपुर धूसी गांव में नशीला पदार्थ पिलाकर दो घरों को साफ कर दिया। महिला चोर दोनों घरों से नकदी समेत दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात और कपड़े चुरा ले गईं। मामला शनिवार शाम का है। घर पहुंचने पर परिवारवालों को इसकी जानकारी हुई। घर की महिलाएं बेहोश पड़ी थीं। पीड़ित रवींद्र गुप्त ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

तरकुलवा क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव की रहने वाली आशा गुप्ता पत्नी सूरज गुप्ता के परिवार के सभी लोग धान के खेत में काम करने चले गए थे। दो अनजान महिलाएं उनके घर पहुंची और परिवार के सदस्यों की जानकारी लेने के बाद घर में बैठ गईं। आशा के चार बेटी होने की बात जानकर महिलाओं ने बेटे होने के लिए पानी में कुछ मिलाकर दिया। महिला पानी पीते ही बेहोश हो गई। दोनों चोर ने घर में रखा 1500 रुपये, सोने का मंगलसूत्र, बाली और कपड़े चुरा ले गईं। गांव में ही गुड़िया पत्नी अर्जुन कुशवाहा घर में अकेली थी। महिला चोर गिरोह की दूसरी सदस्य उसके पास पहुंची। धन और बरकत होने की बात कहकर पानी पीने के लिए दिया। पानी पीते ही गुड़िया बेहोश हो गई। उसके नाक से कील और झुमका निकाल कर चोर घर के अंदर गईं। एक कमरे में सामान खोज रही थीं। इसी बीच बाहर से किसी ने आवाज दी तो महिला चोर बाहर आ गईं। महिला गिरोह के सदस्य कुछ देर में गांव के दो घरों को निशाना बनाकर चौराहे पर पहुंची और टेंपो पकड़ कर देवरिया के लिए चली गईं। शाम को परिजन घर पर पहुंचे तो महिलाओं को बेहोश देखकर दंग रह गए। घर का सामान इधर-उधर बिखरा था।
विज्ञापन

दोनों महिलाओं ने होश में आने पर घटना के बारे में बताया। चौराहे पर गैंग को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छह की संख्या में टेंपो से महिलाएं आईं थीं। उनके पास पर्स के अलावा कुछ नहीं था। वह पहनावे से बड़े घर की लग रही थी। कुछ देर वापस चौराहे पर आईं तो उनके पास गठरी थी। सभी टेंपो पकड़ कर वापस देवरिया चली गईं। उधर पीड़िता आशा गुप्ता के ससुर रवींद्र गुप्ता ने घटना की तहरीर तरकुलवा पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस संबंध में तरकुलवा एसओ विनय सिंह ने बताया कि बसंतपुर धूसी गांव में महिला चोरों ने बेहोश कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed