{"_id":"5b648de34f1c1ba13e8b4eb7","slug":"41533316579-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद शराबी ने बेटी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से विवाद के बाद शराबी ने बेटी को मार डाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। शराब के नशे में धुत पिता ने पत्नी से विवाद के बाद दो वर्षीय मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के पास ही पोखरे में फेंक दिया। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो शव पोखरे से बाहर निकलवाया गया। घटना तरकुलवा थानाक्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
पहाड़पुर निवासी दीपू डोम (25) गांव के बाहर झोपड़ी लगाकर परिवार के साथ रहता है। गुरुवार की रात करीब 11 बजे वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और शोर-शराबा करने लगा। पत्नी रीतू (22) ने इसका विरोध किया तो दीपू ने मारपीट कर उसे घर से बाहर कर दिया। रात में रीतू ने पड़ोस में स्थित सास की झोपड़ी में शरण ली।
उधर, नशे में धुत दीपू ने रात में ही दो वर्षीय बेटी राधिका की हत्या कर दी। भोर में पत्नी घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पकड़ लिया। बाद में उसी ने बेटी के शव को बाहर निकाला। लोगों ने सूचना पुलिस को दी, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि रीतू की तहरीर पर आरोपी दीपू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।