फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रुद्रपुर भेजे गए प्रभातेश, विजय सिंह बने सदर कोतवाल

रुद्रपुर भेजे गए प्रभातेश, विजय सिंह बने सदर कोतवाल

Fri, 03 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर भेजे गए प्रभातेश, विजय सिंह बने सदर कोतवाल
- फोटो : Demo Pic
देवरिया। एसपी रोहन पी कनय ने पांच थानों में नए थानेदार तैनात किए हैं। सदर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव को रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सलेमपुर में तैनात विजय सिंह गौर सदर कोतवाल बनाए गए हैं। विजय सिंह पहले भी सदर में तैनात रह चुके हैं। लापरवाही पर उन्हें तत्कालीन एसपी मो. इमरान ने लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

गुरुवार की रात जारी हुई तबादलों की लिस्ट में विजय सिंह की तैनाती ही सबसे चौंकाने वाली रही। शहर कोतवाल से ही लाइन हाजिर हुए विजय सिंह को सलेमपुर के रजडीहा गांव में हुई मासूम प्रशांत की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए भेजा गया था। कई माह बीतने के बाद भी पर्दाफाश में नाकाम विजय सिंह को फिर से शहर कोतवाल बनाया गया है। सदर में तैनात प्रभातेश श्रीवास्तव रुद्रपुर के कोतवाल बनाए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात प्रदीप शर्मा को एकौना थाने की जिम्मेदारी मिली है। भाटपाररानी के थानेदार श्याम बिहारी को सलेमपुर और एकौना थानेदार रविंद्र कुमार रवि को भाटपाररानी का थानेदार बनाया गया है। कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ऐसा एसपी ने किया है।
विज्ञापन


लगातार कार्रवाइयों से महकमे में खलबली
देवरिया। एक माह में रुपये वसूली और शराब की तस्करी कराने वाले कई थानेदारों पर एसपी ने कार्रवाई की है। रुपये लेकर लूटेरों को बचाने वाले लार एसओ श्रवण यादव, बिहार बार्डर से शराब की तस्करी कराने वाले खामपार के थानेदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। वहीं लापरवाही के आरोप में रुद्रपुर कोतवाल सीपी जैसल को लाइन हाजिर कर दिया। इसके पूर्व भटनी में छेड़खानी का मुकदमा लिखने में टाल मटोल करने वाले एसओ शिवशंकर चौबे पर केस दर्ज कराया था। एसपी के लगातार कार्रवाई से पुलिस महकमा में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed