फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत

करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत

Sun, 02 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत
भटनी (देवरिया)। आधी रात को बिजली पोल पर फाल्ट ठीक करने चढ़ा एक मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद साथ में मौजूद युवक और बिजली कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र में ताला जड़ फरार हो गए। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इसके चलते रात को आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पड़री पांडेय गांव निवासी अमरेश कुमार यादव 25 भटनी उपकेंद्र पर रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता था। शनिवार की रात करीब एक बजे मिस्त्री एक टेलीकॉम टॉवर वर्कर के साथ साहोपार गांव के समीप फाल्ट ठीक करने गया था। हाईटेंशन पोल पर चढ़ते ही वह बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मिस्त्री की मौत होने की जानकारी होते ही टॉवर वर्कर और विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी फरार हो गए। तकरीबन दो घंटे बाद घर वालों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और मिस्त्री को लेकर जिला अस्पताल गए। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया तो विश्वास हुआ। इसकी मौत होने के बाद रात को ही बिजली कर्मचारी आपूर्ति बंद कर गायब हो गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रविवार को दोपहर इसकी वजह से विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति रविवार को दोपहर बाद शुरू हुई। सदर कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इन्सेट में
नहीं था बिजली विभाग का मिस्त्री
भटनी। दुर्घटना के बाद एक्सईएन राममूरत प्रसाद ने कहा कि बिजली विभाग का मिस्त्री अमरेश नहीं था। वह किसी टॉवर मिस्त्री के कहने पर बिना शटडाउन लिए फाल्ट ठीक कर रहा था। इसमें बिजली विभाग के किसी कर्मचारी का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्सेट में
घर का अकेला कमाऊ सदस्य था अमरेश
भटनी। अमरेश यादव का चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इसकी एक दो साल की मासूम बच्ची है। घर का यह अकेला कमाऊ सदस्य था। इसके मौत से पत्नी मालती का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। घर वालों ने ड्यूटी पर तैनात एसएसओ से जानबूझकर काम करने के दौरान बिजली आपूर्ति चालू करने का आरोप लगाया है।
इन्सेट में
जान गंवाने वाले मिस्त्री को अपना नहीं मानते अफसर
सलेमपुर। सच्चाई यह कि प्राइवेट लाइनमैनों के भरोसे अधिकांश विद्युत उपकेंद्र चल रहे है। विभागीय अफसर ठेका प्रथा के तहत इनके काम लेते है, जबकि बिजली विभाग के लाइनमैन बिना काम किए तनख्वाह उठाते है। प्राइवेट लाइनमैनों के साथ कोई हादसा हो जाता है तो विभाग इनको अपना मानता ही नहीं है। ऐसे कई बिजली मिस्त्रियों की जान जा चुकी है।

हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, 50 गांव की आपूर्ति ठप
सलेमपुर। सिसवा पांडेय गांव में हाई टेंशन तार पर पेड़ गिर गया। इसके चलते 50 गांव की बिजली आपूर्ति शनिवार की रात ठप रही। इससे लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को दोपहर बाद तार को ठीक कर कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल किया।

स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के भटनी फीडर से 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति दी जाती है। रात को करीब 1 बजे सिसवा पांडेय गांव के बाहर हाईटेंशन तार अचानक पेड़ टूटकर गिर गया। इससे फीडर ब्रेक डाउन हो गया और सभी गांवों की बत्ती गुल हो गई। रात होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुबह से बारिश होने के चलते दोपहर बाद कर्मचारियों से टूटे हुए तार को ठीक कर बिजली बहाल किया। जेई रोहितास कुमार ने बताया कि तार टूटने के कारण आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed