{"_id":"5b4e380b4f1c1b48748b56c9","slug":"4-arrested-in-rohit-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहित हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार
deoria
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। फत्तेपुर के रोहित हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बैरिया चौराहे से पकड़ा गया। चारों आरोपी घर छोड़कर भागने के फिराक में थे। हत्याकांड के दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर चौतरफा दबाव है।
फत्तेपुर के भटौली टोले का रहने वाला नंदलाल साहनी का बेटा रोहित 14 वर्ष को बगल के गांव कुसम्ही के छह युवकों ने 12 जुलाई को जमकर पिटाई की। दोनो गांव के युवकों में किसी बात को लेकर पहले भी मारपीट हुई थी। आरोप है कि घायल रोहित को परिजन थाने ले गए तो पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा लिया। इलाज में देरी के कारण रोहित की लखनऊ पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद नाराज गांववालों ने थाना घेरकर प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को जलाने से मना कर दिए। गांववालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और धारा बदलने की मांग की। पुलिस ने रोहित के बड़े भाई राहुल की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या के केस को हत्या में तरमीम कर छह आरोपियों की तलाश में जुट गई। कोतवाल सीपी जैसल के नेतृत्व में गिरफ्तारी को गठित टीम ने बैरिया चौराहे से हत्यारोपी अमरजीत, अभय, भोला, मोनू साहनी को निवासी कुसम्ही को गिरफ्तार कर ली। कोतवाल ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर भागने के फिराक में थे। चार आरोपियों को गिरफ्त में लेकर न्यायालय भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।